Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोटिल जोस बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

September 16, 2024

चोटिल जोस बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

लंदन: ऑस्‍ट्रेलिया के साथ होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से चोटिल जॉस बटलर बाहर हो गयेे है और उनकी जगह हैरी ब्रूक को इंग्‍लैंड टीम का कप्‍तान बनाया गया है।

ब्रूक ने इससे पहले भी कई बार कप्तानी की भूमिका निभाई है। वह 2018 में अंडर-19 विश्‍व कप में भी इंग्‍लैंड के कप्‍तान थे। वह 2022 में टी20 ब्‍लास्‍ट में यॉर्कशर के लिए चार मैचों में कप्‍तान बनाये गये थे और इस वर्ष द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्‍तानी की। उनकी कप्‍तानी में टीम ने छह में से पांच मैच जीते लेकिन नॉकआउट स्‍टेज से मामूली अंतर से चूक गई। श्रीलंका पर 2-1 से मिली टेस्‍ट श्रृंखला जीत में भी वह टीम के उपकप्‍तान थे, टीम प्रबंधन उनको लंबे समय कप्‍तान के विकल्‍प के तौर पर देख रहा है। फिल सॉल्‍ट मौजूदा टी-20 श्रृंखला में कप्‍तानी संभाल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें