Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में भयंकर भूकंप, 6.5 तीव्रता से कांपी धरती

September 16, 2024

कनाडा में भयंकर भूकंप, 6.5 तीव्रता से कांपी धरती

वैंकूवर। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तरी तट पर रविवार को दो भूकंप आए जिनमें से एक की तीव्रता 6.5 मापी गई। इन भूकंपों के कारण जान माल का कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। अमेरिकी भूगर्भीय सव्रेक्षण ने बताया कि पहले आए भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई जो स्थानीय समयानुसार अपराह्न् तीन बजकर 20 मिनट पर आया। उसने बताया कि इसका केंद्र वैंकूवर से लगभग 1,720 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैदा ग्वाई द्वीपसमूह के पास 33 किलोमीटर की गहराई में था।

‘प्राकृतिक संसाधन कनाडा’ ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद उसी क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि इन भूकंपों के कारण सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है और किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें