Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिस्काऊंट के चलते बढ़ी ऑटो और इलैक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री, जानें शेयर मार्किट के हाल 

September 16, 2024

डिस्काऊंट के चलते बढ़ी ऑटो और इलैक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री, जानें शेयर मार्किट के हाल 

मुंबई: विदेशी कोषों की लिवाली और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी लौटी और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 180.92 अंक चढक़र 83,071.86 पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 55.1 अंक चढक़र 25,411.60 पर पहुंच गया। बाद में निफ्टी 89.2 अंक उछलकर 25,445.70 के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी रही।

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज लाल निशान में आ गए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,364.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढक़र 71.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें