Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बोरे में बंधा मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी

September 16, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बोरे में बंधा मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी

गुरदासपुर हलके के दीनानगर थाने की बरियार पुलिस चौकी के अधीन पड़ते गांव रणजीत बाग में बोरे में बंधी एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल जाने से दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान रोहित कुमार (18) पुत्र रमेश लाल निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह जब संबंधित विभाग के कर्मचारी अचानक इस रजवाहे की जांच करने पहुंचे तो वहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक बोरी दिखी तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। जब लोग पहुंचे तो लोगों ने बोरा खोला तो बोरे में एक युवक का शव था। इस संबंध में जब कुछ युवकों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखा तो परिजनों को हत्या की आशंका हुई। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी दीनानगर सुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें इस युवक की कुछ चोटें नजर आ रही हैं और बाकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें