Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में दर्ज हुई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

September 18, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में दर्ज हुई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 130.24 अंक फिसलकर 82,949.42 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 37.75 अंक की गिरावट के साथ 25,380.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी आई।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में और जापान का निक्की-225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 482.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें