
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर में दुनिया की प्रमुख निवेश फर्मों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ एक ‘बिजनैस राऊंडटेबल’ में हिस्सा लिया। सीतारमण शुक्रवार से 3 दिन की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन हुई बैठक में शामिल फर्मों में मिलेनियम पार्टनर्स, ब्रेवन हॉवर्ड, ब्लैकरॉक, पिमको, कार्लाइल, एडीआईए, टेमासैक, सिटाडेल, जेपी मॉर्गन और डॉयचे बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में वैश्विक अनिश्चितताओं (जैसे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक व भू-आर्थिक घटनाक्रम) के बीच भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में तेजी से हो रही तरक्की से पैदा होने वाले निवेश के अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की गई। वित्त मंत्री ने वैश्विक निवेशकों के साथ भारत के मैक्रो-इकोनॉमिक आधार, वित्तीय बाजारों और बाजार में भागीदारी बढ़ाने व भारतीय एसेट्स में वैश्विक पूंजी आकर्षित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। इस राऊंडटेबल से भारत के बदलते आर्थिक और वित्तीय परिदृश्य पर प्रमुख वैश्विक निवेशकों के साथ खुलकर विचार साझा करने का मौका मिला।
मेष: दिन शुभ रहेगा...