Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा चुनाव: BJP कल जारी करेगी Manifesto, पार्टी अध्यक्ष JP Nadda रहेंगे मौजूद

September 18, 2024

हरियाणा चुनाव: BJP कल जारी करेगी Manifesto, पार्टी अध्यक्ष JP Nadda रहेंगे मौजूद

रोहतक: भाजपा कल (गुरुवार) रोहतक में हरियाणा के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा इस बार अपने घोषणापत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए खास घोषणाएं कर सकती है। घोषणापत्र को लेकर भाजपा ने एक समिति बनाई थी, जिसने लोगों से सुझाव भी मांगे थे। वहीं, घोषणापत्र तैयार करने में केंद्रीय नेतृत्व ने खास फोकस किया है। भाजपा पिछले 10 साल से सत्ता में है, इसलिए वह विकास कार्यों और योग्यता के आधार पर नौकरियों के आधार पर वोट मांग रही है।

इसके अलावा पार्टी युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ-साथ व्यापारियों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों को लुभाने की तैयारी कर रही है। घोषणापत्र में 1.80 लाख से कम आय वाले लोगों के लिए कई बड़े वादे हो सकते हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जेजेपी ने अलग-अलग घोषणापत्र जारी किए थे। गठबंधन के बाद दोनों दलों ने वादों को पूरा करने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) बनाने के लिए कमेटी बनाई थी। हालांकि, साढ़े 4 साल बाद गठबंधन टूट गया, लेकिन सीएमपी जारी नहीं हो सका।

2019 के विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र में 15 बड़े एजेंडे थे। इसमें हरियाणा की जनता से 258 वादे किए गए थे। भाजपा को 1.70 लाख सुझाव मिले थे। जिसमें से यह संकल्प पत्र तैयार किया गया। 258 वादों में हर वर्ग को छूने की कोशिश की गई। इसमें युवा, किसान, उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, दलित और पर्यावरण पर खास ध्यान दिया गया। 3 नए मंत्रालयों युवा विकास एवं रोजगार मंत्रालय, अंत्योदय और मानव संसाधन मंत्रालय के गठन की परिकल्पना की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें