Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत: चीनी महावाणिज्यदूत ने कृषि सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए बारामती का किया दौरा

September 20, 2024

भारत: चीनी महावाणिज्यदूत ने कृषि सहयोग की संभावनाओं को तलाशने के लिए बारामती का किया दौरा

हाल ही में, मुंबई में चीन के महावाणिज्यदूत खोंग श्येनहुआ ने 13 से 14 सितंबर तक दो दिवसीय यात्रा पर महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती का दौरा किया। यात्रा के दौरान, महावाणिज्यदूत खोंग ने कृषि विज्ञान महाविद्यालय, ब्रांड इनक्यूबेशन सेंटर और किसान विज्ञान केंद्र सहित विभिन्न कृषि स्थलों का दौरा किया। उन्होंने गन्ने के बागानों, एक हाइड्रोपोनिक सब्जी ग्रीनहाउस, एक मधुमक्खी पालन केंद्र, एक मछली तालाब और एक डेयरी फार्म का भी दौरा किया। साथ ही, उन्होंने बारामती की मुख्य फसलों, कृषि बुनियादी ढांचे की स्थिति, विशिष्ट कृषि उद्योगों के विकास और स्थानीय खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।

खोंग ने स्थानीय कृषि विकास ट्रस्ट के सीईओ और कई कृषि विशेषज्ञों के साथ सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि चीन और भारत दोनों की अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कृषि में दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक आदान-प्रदान और सहयोग का समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के संयुक्त 2.8 बिलियन लोगों को लाभ पहुंचाना है।  उधर, स्थानीय कृषि विशेषज्ञों ने कृषि में चीन की उपलब्धियों की प्रशंसा की और चीन के साथ अधिक व्यावहारिक साझेदारी बनाने की आशा व्यक्त की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें