Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : मौसम को लेकर नया अपडेट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी वर्षा

September 21, 2024

Weather Update : मौसम को लेकर नया अपडेट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी वर्षा

Weather Update : इस साल मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लायी है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई राज्य ऐसे है जहां भारी बारिश ने बाढ़ ला दी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम रहेगा साफ़

IMD के अनुसार आज देश के राजधानी दिल्ली ने आज मौसम साफ़ रहेगा। बात करें बीते दिनों कि तो शुक्रवार को दिल्ली में सुबह से ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और भी तेज हो गई। हालांकि पिछले दिनों हुई बरसात के चलते हवा में अभी भी नमी बनी हुई है। IMD के अनुसार आज भी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा जिससे तापमान बढ़ने के आसार हैं। बता दें 25 सितंबर के बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है।

बीच-बीच में हल्के बादलों की रहेगी आवाजाही

मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह भर हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी और उत्तरी पश्चिमी रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इस हफ्ते सप्ताह इन राज्यों में होगी वर्षा

IMD के मुताबिक, इस हफ्ते ओडिशा, पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। उसके बाद के दो दिनों के दौरान भी हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 सितंबर तक सामान्य से अधिक अधिक तापमान रह सकता है।

पंजाब में भीषण गर्मी से मिली राहत

बता दें इन दिनों पंजाब के लोगो को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली है। सुबह और शाम में मौसम में ठंडगी महसूस की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी जिसे लेकर IMD के अमृतसर और राजधानी चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पंजाब में अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

बंगाल में बाढ़ का कहर जारी

पश्चिम बंगाल में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियों के आसपास के गांव भीषण बाढ़ में डूब गए हैं। दामोदर घाटी निगम के अनुसार, बुधवार सुबह से मैथन डैम से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और इसके बाद हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, हुगली जिले के खानाकुल, आरामबाग क्षेत्रों में भी बाढ़ आ गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें