Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुबह-सुबह बड़ा हादसाः 80 सवारियों से भरी खचाखच स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, मची चीख-पुकार

September 21, 2024

सुबह-सुबह बड़ा हादसाः 80 सवारियों से भरी खचाखच स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, मची चीख-पुकार

कन्नौज। लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार तड़के दिल्ली जा रही प्राइवेट स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 80 सवारियां थीं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में 38 सवारी घायल हो गए है, जिन तीन की हालत नाजुक है उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में ज्यादातर गोरखपुर, गोण्डा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मिल रही जानकारी के मुताबिक बस सवारियों से पूरी तरह खचाखच भरी हुई थी। घायलों का कहना है चालक शराब पीकर बस चला रहा था, जिसके कारण ये हादसा हुआ है। कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 3 बजे ये हादसा हुआ।

सवारियां नींद में थी जब अचानक झटके के साथ सबकी नींद खुली। सवारियां एक दूसरे पर गिरी पड़ी थीं और चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे कुछ लोग बाहर निकले तो देखा बस डिवाइडर से टकरा कर पूरी तरह पलट गई थी।

हादसे की जानकारी मिलते हि तिर्वा थाना पुलिस और यूपीडा की रेसक्यू टीम एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हादसे में घायल 38 सवारियों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जिनमे तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। 38 घायलों में 30 लोग गोण्डा के रहने वाले हैं।

कन्नौज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रजनीश यादव ने बताया कि, हादसे में 38 यात्री घायल हो गए है। जिसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया बाकि घायलों का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें