Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP में शामिल हो सकती है कुमारी शैलजा, पूर्व CM Manohar Lal ने दिया ऑफर

September 21, 2024

BJP में शामिल हो सकती है कुमारी शैलजा, पूर्व CM Manohar Lal ने दिया ऑफर

कांग्रेस हाईकमान के फैसलों से नाराज कुमारी सैजला को लेकर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस की गुटबाजी का भाजपा फायदा उठा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने चुनावों के बीच कुमारी सैलजा को ऑफर दे दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया, लेकिन कुमारी सैलजा की अनुपस्थिति ने चर्चा को जन्म दिया। बीजेपी ने इसे दलित अपमान बताया और उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया।

भूपिंदर हुड्डा ने सैलजा को बहन बताते हुए सफाई दी कि कांग्रेस में ऐसा कोई अपमान नहीं हुआ है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बीते बुधवार को अपना घोषण पत्र जारी किया। कांग्रेस के मेनिफेस्टो लांच में पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे लेकिन कुमारी सैलजा कुमारी नजर नहीं आईं।

कांग्रेस की सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। फिर चर्चा शुरू हुई कि कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए हुए हैं। टिकट बंटवारे में भी सैलजा गुट के नेताओं को नजरअंदाज किया गया। अटकलें हैं कि कुमारी सैलजा नाराज हैं।

इसी बीच बीजेपी ने उन्हें पार्टी में आने का ऑफर दिया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा और सैलजा को हरियाणा की राजनीति में एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी दोनों के गुट अलग-थलग थे। भूपिंदर सिंह हुड्डा जहां एक ओर तो दूसरी ओर एसआरके गुट (सैलजा, रणदीप सुरेजावाला और किरण चौधरी) था।

लोकसभा चुनाव में भी हुड्डा की ही चली थी। अब विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे में भी सैलजा गुट को मुंह की खानी पड़ी। बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों की लिस्ट आने के बाद से सैलजा बुरी तरह नाराज चल रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रचार से भी दूरी बना ली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कांग्रेस महासचिव और सिरसा से सांसद शैलजा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

जिसके बाद कांग्रेस घिर गई है। बीजेपी ने निशाना साधा है। कुमारी सैलजा की नाराजगी का फायदा उठाते हुए बीजेपी ने उनके लिए ऑफर भेजा है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस में सैलजा का अपमान हो रहा है। हमारी एक दलित बहन का अपमान हुआ है। अगर सैलजा चाहें तो बीजेपी में आ सकती हैं, उनका स्वागत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें