Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने के बाद हुए विस्फोट में 30 लोगों की मौत

September 22, 2024

कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने के बाद हुए विस्फोट में 30 लोगों की मौत

तेहरान। पूर्वी ईरान में एक कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने के कारण हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने अपनी एक खबर में रविवार को यह जानकारी दी। सरकारी एजेंसी ने अपनी एक खबर में बताया कि राजधानी तेहरान से करीब 335 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में शनिवार देर रात यह दुर्घटना हुई है जिसमें 30 लोग मारे गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्राधिकारियों ने आपात कर्मियों को घटनास्थल भेजा है। हादसे के वक्त खदान में करीब 70 लोग काम कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें