Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत सीटीयू स्थल- 4 की सफाई व महिला मण्डल बायल को जुट बैग एवं हैण्ड वाश का किया आवंटन 

September 23, 2024

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत सीटीयू स्थल- 4 की सफाई व महिला मण्डल बायल को जुट बैग एवं हैण्ड वाश का किया आवंटन 

रामपुर बुशहर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत  रामपुर एचपीएस द्वारा सोमवार को परियोजना प्रमुख, ई० विकास मारवाह की अध्यक्षता में बायल गाँव में रामपुर एचपीएस कार्यालय परिसर के नजदीक  सफाई अभियान चलाया गया । इस अभियान में बायल गाँव के महिला मण्डल की महिलाओं, विभागाध्यक्षों, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कामगारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्वच्छता अभियान के तहत बायल गाँव में रामपुर एचपीएस कार्यालय परिसर के नज़दीक से गैर बायोग्रेडबल कचरा एकत्रित करके उचित स्थान पर निष्पादन किया गया । परियोजना प्रमुख ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने पर महिला मण्डल बायल सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कामगारों की सराहना करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने महिलाओं को प्लास्टिक बैग के उपयोग को बंद करने हेतू मदद करने के लिए जूट बैग एवं सम्पूर्ण स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु हैण्ड वाश का आवंटन किया। परियोजना प्रमुख, ई० विकास मारवाह, ने कहा कि ई० सुशील शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक, एसजेवीएन के उचित मार्गदर्शन से इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें