Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरमौर की युवती ने शिमला में फंदा लगाकर की आत्महत्या

September 25, 2024

सिरमौर की युवती ने शिमला में फंदा लगाकर की आत्महत्या

शिमला: शिमला के समरहिल क्षेत्र में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती का शव समरहिल के पॉटर हिल के जंगल में फंदे से लटका मिला है। युवती की पहचान प्रोमिला (20) पुत्री खजान सिंह निवासी टिटियाना तहसील कमरऊ जिला सिरमौर जिला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवती ने समरहिल के चायली गांव में किराए के कमरे में रहने वाले अपने भाइयों के पास आई थी। युवती के दोनों भाई हिमाचल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। बीते रविवार की रात युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। इस पर परिजनों ने बालूगंज पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। सोमवार देर शाम को युवती का शव पॉटर हिल के जंगल में पेड़ से लटका मिला। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है कि युवती ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें