Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार उच्च स्तर पर पहुंचा, जानें शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty के हाल

September 26, 2024

शेयर बाजार उच्च स्तर पर पहुंचा, जानें शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.3 अंक चढक़र 85,372.17 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 51.85 अंक की बढ़त के साथ 26,056 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 973.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने 1,778.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें