Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ Busan International Film Festival के 29वें संस्करण में होगी प्रदर्शित

September 28, 2024

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ Busan International Film Festival के 29वें संस्करण में होगी प्रदर्शित

मुंबई: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 29वें संस्करण में प्रदर्शित होगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित इस फिल्म ने 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद, यह फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी।

फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खबर साझा करते हुए लिखा,‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कल्कि 2898 एडी प्रतिष्ठित बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 और 9 अक्तूबर को इसका लुत्फ उठाए।बुसान फिल्म महोत्सव का 29वां संस्करण 2 अक्तूबर से शुरू होगा, जिसका समापन 11 अक्तूबर को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें