Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stalin ने तमिलनाडु में Tata Motors के 9,000 करोड़ रुपये के विनिर्माण संयंत्र की रखी आधारशिला 

September 28, 2024

Stalin ने तमिलनाडु में Tata Motors के 9,000 करोड़ रुपये के विनिर्माण संयंत्र की रखी आधारशिला 

रानीपेट: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को यहां प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की एक नई विनिर्माण सुविधा की आधारशिला रखी। इस संयंत्र पर 9,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना का भूमिपूजन समारोह चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर इस जिले के पनपक्कम में आयोजित किया गया।

इस सुविधा से 5,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के अलावा, द्रमुक के वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, टीआरबी राजा, मुख्य सचिव एन मुरुगनंदम और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भूमिपूजन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर स्टालिन ने टाटा मोटर्स की तमिलनाडु में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना पर प्रसन्नता जताई।

स्टालिन ने कहा,तमिलनाडु न केवल भारत में काम करने वाली बड़ी कंपनियों के लिए बल्कि बहुराष्ट्रीय निगमों के लिए भी पहला निवेश गंतव्य है। हम इस कार्यक्रम में चंद्रशेखरन की उपस्थिति से प्रसन्न हैं। नमक्कल जिले से आने वाले और विश्वस्तर पर प्रसिद्ध कंपनी का नेतृत्व करने वाले चंद्रशेखरन राज्य के लिए गौरव की बात हैं। टाटा मोटर्स ने संयंत्र स्थापित करने के लिए मार्च में सरकार के साथ एक समझौता ज्ञपन पर हस्ताक्षर किए थे।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें