Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : CM MANN को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर के लिए हुए रवाना, लोगों में खुशी

September 29, 2024

BREAKING : CM MANN को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर के लिए हुए रवाना, लोगों में खुशी

BREAKING : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब ठीक है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिससे उनके पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। उनका काफिला चंडीगढ़ रिहायश के लिए निकल गया है। इससे पहले आज सुबह उनसे मिलने के लिए कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। इनमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वित्तमंत्री हरपाल सिंह सहित कई नेता शामिल थे।

वीरवार शाम को बिगड़ी थी सीएम की तबियत
सीएम मान की वीरवार शाम को अचानक सेहत खराब हो गई थी। जिस कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुरूआती जांच में उन्हें पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिसे डॉक्टरों ने ठीक कर दिया था। इसके बाद सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाया गया था। इस वजह से उन्हें एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया था। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को मोहाली फोर्टिस अस्पताल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बुलेटिन जारी किया था। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. आरके जसवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की जांच की है। वे अब बिल्कुल ठीक हैं।

फिलहाल, मुख्यमंत्री की हालत पूरी तरह से स्थिर है और खून की जांच रिपोर्ट भी ठीक है। मुख्यमंत्री को उचित एंटीबायोटिक दवाएं पहले ही दी जा चुकी हैं। सभी नैदानिक ​​विशेषताओं और रोग संबंधी जांचों में संतोषजनक सुधार देखा गया।

पिछले दिनों अस्पताल में मुख्यमंत्री के दिल से जुड़ी कुछ जरूरी जांचें की गईं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी साझा की गई है। डा. जसवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री की पल्मोनरी धमनी में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर दबाव पड़ा है, जिससे रक्तचाप अनियमित हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें