Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घनारी वासियों ने दी कर्म सिंह को असली श्रद्धांजलि उनके भाई पूर्व उप-प्रधान विचित्र सिंह को 611 मतों से बनाया प्रधान

September 29, 2024

घनारी वासियों ने दी कर्म सिंह को असली श्रद्धांजलि उनके भाई पूर्व उप-प्रधान विचित्र सिंह को 611 मतों से बनाया प्रधान

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र हुए प्रधान पद के लिए आज संपन्न हुऐ उपचुनाव में घनारी की जनता ने पूर्व स्वर्गीय प्रधान सरदार कर्म सिंह को असली श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ उन्हीं के छोटे भाई सरदार विचित्र सिंह को प्रधान की कमान सौंप दी है। आज यहां संपन्न हुए उपचुनावों में तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुऐ एक बार फिर पूर्व उप प्रधान विचित्र सिंह को प्रधान की कमान सौंप दी है। घनारी में टोटल 901मत पड़े तीनों प्रत्यायाशियो में से सरदार विचित्र सिंह को 611 मत, सोम नाथ को 135 तथा तीसरे प्रत्याशी शमशेर सिंह को 142 तथा 13 मत अघोषित किए गए। उधर शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सरदार विचित्र सिंह को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें