Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America : तूफान ‘Helen’ ने मचाई भारी तबाही, 93 लोगों की गई जान, लाखों लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर

September 30, 2024

America : तूफान ‘Helen’ ने मचाई भारी तबाही, 93 लोगों की गई जान, लाखों लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर

फ्लोरिडा: दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में तूफान ‘हेलेन’ ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से जहां 93 लोगों की मौत हो गई, वहीं लाखों लोग बिजली के बिना रहने को मजबूर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आश्वासन दिया कि उनका प्रशासन तूफान ‘हेलेन’ से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद और संसाधन प्रदान करने के लिए राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

बाइडेन ने एक्स पर लिखा, ‘तूफान के मद्देनजर चल रहे राहत और बचाव कामों को लेकर मेरी टीम मुझे लगातार जानकारी दे रही है। मेरा प्रशासन लोगों को जरूरी मदद और संसाधन पहुंचाने के लिए राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। जैसा कि हम राहत और बचाव कार्यों को मदद देना जारी रखेंगे।‘

राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘जिल और मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्होंने तूफान ‘हेलेन’ में अपने प्रियजनों को खो दिया और जिनके घर, व्यवसाय इस भयानक तूफान से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना में कम से कम 36 लोग मारे गए। वहीं दक्षिण कैरोलिना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सलूडा काउंटी के दो फायर फाइटर्स भी शामिल हैं। गवर्नर ब्रायन केम्प के प्रवक्ता के अनुसार जॉर्जयिा में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने शनिवार को कहा कि फ्लोरिडा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, इनमें पिनेलस काउंटी में डूबने वाले कई लोग शामिल हैं।सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वर्जीनिया में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि टेनेसी में भी दो लोग मारे गए। काउंटी मैनेजर एवरिल पिंडर ने रविवार को बताया कि उत्तरी कैरोलिना के बनकॉम्बे काउंटी को ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से लगभग 600 लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें