Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमास को बड़ा झटका, इजरायल की सेना ने एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया

October 3, 2024

हमास को बड़ा झटका, इजरायल की सेना ने एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया

यरूशलम। इज़राइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने तीन महीने पहले गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ नेता को मार गिराया था। सेना ने कहा है कि उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर पर हमले में रवही मुश्तहा और दो अन्य हमास कमांडर- सामी सिराज और सामी ऊदा की मौत हो गई। हमास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। सेना ने कहा है कि मुश्तहा हमास के शीर्ष नेता याह्व सिनवार का करीबी सहयोगी था, जिसने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले की साजिश रचने में मदद की थी। माना जाता है कि सिनवार जीवित है और गाज़ा में छुपा हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें