Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में बढ़ी कीमतें, जाने इनके लेटेस्ट रेट

October 4, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में बढ़ी कीमतें, जाने इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। बता दें कि यूपी हो या दिल्ली, सब जगह पेट्रोल डीजल के रेट अलग होते हैं। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 4 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

बता दें कि आज कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है तो वहीं कुछ शहरो में महंगा भी हुआ है। बात करें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.88 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर है।

यूपी-बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई। बता दें आज बिहार में पेट्रोल14 पैसे बढ़कर 107.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 94.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं यूपी की बात करें तो यहां पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 94.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे बढ़कर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

यहां चेक करें पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें