Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lebanon पर Israeli हवाई हमलों में 37 की मौत, 151 घायल: मंत्रलय

October 4, 2024

Lebanon पर Israeli हवाई हमलों में 37 की मौत, 151 घायल: मंत्रलय

बेरूत: लेबनान के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों में हुए इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 37 हो चुकी है, जबकि 151 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रलय ने शुक्रवार को दी। मंत्रलय ने कहा कि बेरूत में नौ लोगों की मौत हुई और 24 अन्य घायल हो गए। इसने कहा कि माउंट लेबनान में दो लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए, जबकि बाल्बेक हर्मेल गवर्नरेट में नौ लोग घायल हो गए।

मंत्रलय की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेका क्षेत्र में दो लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए, जबकि नबातिह प्रांत में 19 लोग मारे गए और 52 घायल हो गए। इसने कहा कि दक्षिण गवर्नरेट में पांच लोग मारे गए और 37 घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर से, इजरायली सेना हिजबुल्लाह के खिलाफ लेबनान पर एक अभूतपूर्व, तीव्र हवाई हमला कर रही है, जिसे उत्तर का तीर कहा जाता है।

आठ अक्टूबर, 2023 से, गाजा पट्टी में हमास और इज़रायल के बीच युद्ध जारी रहने के कारण व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच, हिज़्बुल्लाह और इज़राइली सेना लेबनानी-इज़रायली सीमा पर गोलीबारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें