Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हंगामा का नया हिंदी ओरिजनल शो ‘रेड रूम’ हुआ लॉन्च: अपराध, रहस्य और धोखे की शानदार कहानी का लुत्फ़ उठाने के लिए हो जाइए तैयार

October 4, 2024

हंगामा का नया हिंदी ओरिजनल शो ‘रेड रूम’ हुआ लॉन्च: अपराध, रहस्य और धोखे की शानदार कहानी का लुत्फ़ उठाने के लिए हो जाइए तैयार

नेशनल: भारत के सबसे बेहतरीन एंटरटेन्मेंट प्लैटफ़ॉर्म में शुमार ‘हंगामा’ ने अपने नए सस्पेंस-थ्रिलर ‘रेड रूम’ को लॉन्च किया। इस शो के जरिए बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री डेज़ी शाह अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस बेहद दिलचस्प सीरीज में उनके साथ अमित गौर, अनुज सचदेव, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी भी दिखाई देंगे। इस सीरीज के में हैरतअंगेज रहस्य, मनोवैज्ञानिक उलझन और भावनात्मक नाटकीयता से दर्शकों का सामना होगा। हर नए मोड़ और नई घटना के सामने आने के साथ ही इस सीरीज में दर्शकों की दिलचस्पी हर एपिसोड के साथ बढ़ती जाएगी।

‘रेड रूम’ की रहस्य भरी और दिलचस्प कहानी टिया के इर्द-गिर्द घूमती है और इस किरदार को डेज़ी शाह ने निभाया है। टिया की नजर एक ऐसे नाइटक्लब पर पड़ती है जो अपने यहां आने वाले मेहमानों को हर तरह से खुश करने की कोशिश में रहता है। लेकिन यहां रंगरलियों से गुलजार होने वाली शाम धोखे और विश्वासघात के एक खेल में बदल जाती है। टिया खुद को एक ऐसी खतरनाक और अनचाही स्थिति में पाती है कि जहां कि हर कोई झूठ बोल रहा है और वह किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती है। इस सीरीज के हर एपिसोड के साथ एक नए राज़ पर से पर्दा उठेगा और हर एपिसोड से होते हुए दर्शक एक चौंकाने वाले अंत तक पहुंचेंगे और इस यात्रा में वे पूरे समय इस सीरीज का लुत्फ़ लेंगे और इसके साथ बने रहना चाहेंगे।

हंगामा डिजिटल मीडिया के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संजीव लांबा ने कहा, “रेड रूम, ओरिजनल कॉन्टेन्ट को मौजूदा समय के साथ जोड़े रखने और अलग-अलग तरह का कॉन्टेन्ट देने के हमारे लक्ष्य के साथ मेल खाने वाली सीरीज है। इस दिलचस्प सीरीज में सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर जैसी कई चीजें हैं जो आज के समय के दर्शकों की लगातार नया कुछ देखने की इच्छा को पूरा करती हैं। इस सीरीज के साथ डेज़ी शाह का ओटीटी पर डेब्यू हो रहा है और हमें उम्मीद है कि यह सीरीज दर्शकों को पसंद आएगी और उनके दिलों पर हमेशा रहने वाला असर छोड़ने में कामयाब होगी”।

‘रेड रूम’ के साथ टिया की भूमिका में ओटीटी पर डेब्यू करने वाली डेज़ी शाह का कहना है, “रेड रूम के साथ ओटीटी की पारी की शुरुआत करना बहुत ही बेहतरीन और यादगार अनुभव रहा। इसकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव हैं और मुझे बहुत बेसब्री से इंतज़ार है कि दर्शक मुझे इस तरह की गंभीर और भावनाप्रधान भूमिका में कितना पसंद करेंगे। इस तरह की बेहतरीन कहानी में मुझे चुनने के लिए मैं हंगामा की बहुत शुक्रगुजार हूं क्योंकि इस रोल ने मुझे बतौर अभिनेत्री कुछ नया करने का मौका दिया”।

इस सीरीज के बारे में अमित गौर का कहना है, “रेड रूम का हिस्सा बनना एक रोमांचक यात्रा रही। इसकी स्क्रिप्ट में सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक गहराई है जिसने मुझे एक जटिल और अप्रत्याशित व्यवहार करने वाले किरदार को निभाने का मौका दिया। शानदार ढंग से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली डेज़ी शाह सहित इस शो के अन्य बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना बहुत कुछ सिखाने वाला अनुभव रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि इस शो की कहानी और इसमें आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों पर अपना जादू दिखाएंगे। मुझे यकीन है कि यह सीरीज बहुत कामयाब होगी”।

‘रेड रूम’ सीरीज हंगामा प्लैटफ़ॉर्म के अलावा उसके पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर भी देखी जा सकेगी ताकि यह ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। इन पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में टाटा प्ले बिंज, हंगामा की प्ले बॉक्स टीवी, एनो नेट ब्रॉडबैंड, हंगामा मेघबेला का एयर फाइबर, रेलवायर, बीएसएनएल सुपरस्टार, वाचो और एक्टिव फाइबर नेट शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें