Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी नेताओं ने चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं

October 5, 2024

विदेशी नेताओं ने चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं

हाल ही में कई देशों के नेताओं, राजनीतिक पार्टियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह वर्ष “दोहरे उत्सव का वर्ष” है, न केवल चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है, बल्कि फ्रांस और चीन के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग की फ्रांस की राजकीय यात्रा वर्ष का मुख्य आकर्षण थी और दोनों पक्षों के बीच उच्च गुणवत्ता वाला और उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। फ्रांस चीन के साथ फ्रांस-चीन सम्बंधों के सकारात्मक विकास को बनाए रखने, यूरोप-चीन संवाद को बढ़ावा देने, सामान्य हितों की तलाश करने, विश्व शांति को बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन समेत प्रमुख चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने को तैयार है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने चीन को विश्व मंच के केंद्र में आने के लिए हार्दिक बधाई दी, जिसका स्वतंत्रता और सम्मान का प्रयास करने वाले सभी देशों पर मज़बूत प्रेरक प्रभाव है।

हमारा दृढ़ विश्वास है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कुशल नेतृत्व में, चीन चीनी राष्ट्र का महान पुनरोत्थान हासिल करेगा। ब्रुनेई सुल्तान हस्‍सनल बोल्‍किया ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कुशल नेतृत्व में चीन ने आर्थिक और सामाजिक विकास में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और क्षेत्रीय विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नेपाली राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा कि नेपाल-चीन मित्रता का लंबा इतिहास है और दोनों देश करीबी पड़ोसी, मित्र और साझेदार हैं, जो एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। नेपाल चीन के साथ द्विपक्षीय सम्बंधों को और गहरा व विस्तारित करने का इच्छुक है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका चीन की जबरदस्त विकास उपलब्धियों से प्रोत्साहित है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग आगे भी बढ़ता रहेगा। मैं कामना करता हूं कि चीनी लोग निरंतर सफलता प्राप्त करें। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू ने चीन को उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्राप्ति के लिए बधाई देते हुए कहा कि मालदीव चीन के साथ घनिष्ठ और स्थायी मित्रता को महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, और संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता का आपसी सम्मान करने, एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने जैसे सामान्य मूल्यों का पालन करता है।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि महान चीनी राष्ट्र ने विश्व-प्रसिद्ध उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसने दुनिया भर के देशों के लिए मैत्रीपूर्ण सहयोग को मजबूत करने और आम समृद्धि हासिल करने का रास्ता दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चीन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र चीनी लोगों के साथ इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने, सतत् विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने और चीन व दुनिया भर के लोगों के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें