Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में बाडोसा से हारी Coco Gauff , जानें कैसा रहा मैच 

January 21, 2025

आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में बाडोसा से हारी Coco Gauff , जानें कैसा रहा मैच 

मेलबर्न: अमेरिका की तीसरी रैंकिंग वाली कोको गाफ आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में स्पेन की 11वें नंबर की खिलाड़ी पाउला बाडोसा से 5 . 7, 4 . 6 से हारकर बाहर हो गई। इस वर्ष 9 . 0 के रिकॉर्ड के साथ रॉड लावेर एरिना आई गाफ नवंबर में डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतने के बाद एक भी मैच नहीं हारी थी। उन्होंने इस साल मेलबर्न पार्क पर चार मैचों में एक ही सेट गंवाया।

बाडोसा 27 वर्ष की उम्र में अपने कैरियर का पहला ग्रैंडस्लैम खेलेंगी। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं भावुक हो गई हूं । मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती थी जो मुझे लगता है कि मैने किया। मुझे अपने प्रदर्शन पर गर्व है।’अब उनका सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका या 27वीं  रैंकिंग वाली अनास्तासिया पावलुचेंकोवा से होगा। सबालेंका पिछली दो बार की चैम्पियन भी है।

ये भी पढ़ें :- गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें