Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे

April 17, 2026

गुरदासपुर में बड़ी वारदात: महिला शिक्षक पर युवक ने फेंका तेज़ाब; दो मासूम भी झुलसे

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ा रही महिला शिक्षक पर उसके ही भांजे ने कक्षा के भीतर आकर तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में दो छोटे बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए।

क्लासरूम में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिक्षिका रोज की तरह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे उनका भांजा स्कूल पहुंचा और अचानक क्लासरूम में दाखिल होकर उन पर तेजाब फेंक दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मासूम बच्चे भी चपेट में

इस घटना में कक्षा में मौजूद दो बच्चे एक 4 वर्षीय लड़का और 6 वर्षीय बच्ची भी तेजाब की चपेट में आ गए। बच्चे के चेहरे और बच्ची की आंखों पर तेजाब के छींटे पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षिका का चेहरा भी बुरी तरह झुलस गया है।

अस्पताल में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की आंखों और शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें…

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह नशे का आदी है और एड्स पीड़ित है। पुलिस उससे पूछताछ कर हमले के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें