Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

April 17, 2026

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

पंजाब डेस्क: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने आज व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्रों में विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए बिना स्पष्ट कारण घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की गई। बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, मॉल और पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा जांच को और सख्त किया गया।

अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के प्रशिक्षित कमांडो भी शामिल रहे, जिन्होंने अलग-अलग इलाकों में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी से शहर में चौकसी और सतर्कता का माहौल देखने को मिला।

Amritsar Commissionerate Police
Amritsar Commissionerate Police

कमांडो के जवानों ने इलाके में की जाँच

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें…

कमिश्नरेट पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बल 24 घंटे मुस्तैदी से तैनात है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें