Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Bigg Boss Season 18’ के ग्रैंड प्रीमियर से पहले दिखा सलमान खान का नया लुक

October 6, 2024

‘Bigg Boss Season 18’ के ग्रैंड प्रीमियर से पहले दिखा सलमान खान का नया लुक

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें सलमान खान एक खास लुक में दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, ‘बिग बॉस सीजन 18’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को टेलीकास्ट होगा। इससे पहले ही सलमान खान का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वह एक फॉर्मल ब्लैक-ब्लू वेलवेट सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्लीक ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट पहना हुआ है।

फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के बीच सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट करेंगे। इस सीजन में विवियन डीसेना, निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, पद्मिनी कोल्हापुरी, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, न्यारा बनर्जी, सुरभि ज्योति, मुस्कान बामने और एलिस कौशिक जैसे कलाकार नजर आएंगे।

बिग बॉस-18 से पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था। इस बार सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रही थीं, जबकि रैपर नैजी रनरअप रहे।

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा और यह जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा। इस सीजन की थीम समय का तांडव है।

इससे पहले सलमान खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया। वह सिकंदर के बाद किक 2 में दिखाई देंगे। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की 2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल की घोषणा कर दी है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान का एक पोस्‍टर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया कि यह एक शानदार किक 2 का फोटो शूट है, जिसे फिल्‍म सिकंदर के सेट से शेयर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें