चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में चौखम्भा पर्वत पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों को रविवार को वायु सेना, एस डी आर एफ, ने सुरक्षित निकाल दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग चमोली को 3 अक्तूबर की सांय को भारतीय पर्वतारोही महासंघ (आईएमएफ) के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि जनपद अन्तर्गत चौखम्भा पर्वत मे 6015 मीटर की ऊंचाई पर 2 पर्वतारोही जिनमे एक अमरीकन और दूसरा ब्रिटेन का नागरिक है फंस गए है, जिनका तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया जाना है। आईएमएफ से प्राप्त सूचना के क्रम मे सभी संबंधितो को अलर्ट करते हुए भारतीय वायु सेना से चौखम्भा पर्वत ट्रेक पर फंसे हुए नागरिको को सुरक्षित निकाले जाने का अनुरोध किया गया। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन बिभाग चमोली, भारतीय वायु सेना एवं एसडीआरएफ उत्तराखंड एवं अन्य विभागों के सहयोग से 4 अक्टूबर से तत्काल बचाव अभियान प्रारम्भ किया गया। बचाव अभियान के तीसरे दिन रविवार को दोनों पर्वतारोही को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...