Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंद्रनगर के अजय गुलेरिया चार दशकों से बिखेर रहे हैं रामलीला में अदाकारी का जादू

October 7, 2024

जोगिंद्रनगर के अजय गुलेरिया चार दशकों से बिखेर रहे हैं रामलीला में अदाकारी का जादू

जोगिंद्रनगर: फिल्म में शूटिंग के लिए जिस तरह से कलाकारों का मेकअप किया जाता है। ठीक उसी तरह रामलीला में कलाकारों का मंच पर आने से पहले मेकअप होता है। पर्दे के पीछे रहने वाले इस मुख्य किरदार को बहुत ही कम लोग जान पाते हैं। जोगिंद्रनगर के अजय गुलेरिया कई दशकों से यह काम बखूबी कर रहे हैं। जोगिंद्रनगर में बीते 40 वर्षों से श्रीराम कलामंच द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। अजय गुलेरिया शुरुआत से ही मंच के साथ जुड़े हैं और रामलीला के किरदारों को जीवंत रूप देने का कार्य कर रहे हैं। रामलीला मंचन से पहले रामलीला में अभिनय करने वालों को उनके किरदार के हिसाब से तैयार किया जाता है। एक तरफ प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और मां सीता को उनकी भूमिका के मुताबिक सुंदर और मनमोहक रूप दिया जाता है, तो वहीं रावण, ताड़का और सूर्पनखा को क्रूर रूप देते हुए तैयार किया जाता है। जब किसी कलाकार के चरित्र को दर्शकों के सामने जीवंत करने की बात आती है, तो अजय गुलेरिया ने हमेशा त्रुटिहीन काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें