Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

लव कुश रामलीला में केवट बने फेमस सिंगर Shankar Sahni ने मधुर, मनमोहक अंदाज में गाया प्यारा भजन

October 8, 2024

लव कुश रामलीला में केवट बने फेमस सिंगर Shankar Sahni ने मधुर, मनमोहक अंदाज में गाया प्यारा भजन

दिल्ली: देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला मैदान दिल्ली के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि लीला मंच पर बालिवुड स्टार, सिंगर शंकर साहनी ने आज केवट का अभिनय करते हुए श्रीराम को नईया पार करवाते हुए अपना लिखा भजन गाया चीटी के घर आज भगवान आ गये है, मेरी छोटी सी नईया में श्रीराम आ गये है, ऐसे मधुर, मनमोहक अंदाज में गाया लीला ग्राउण्ड में बैठे रामभक्तों ने जम कर तालियां बजाई और जयश्रीराम जयश्रीराम का उद्घोष किया गया।

इस साल की सुपरहित हॉरर कमेडी फिल्म मुंजया के स्टार अमित वर्मा लीला मंचन आये प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की आशीर्वाद लिया। लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार आज गंगा तट पर केवट द्वारा चरण धोकर नाव में बिठाना, दशरथ मरण, अयोध्या नगरी में भरत-शत्रुघन का ननिहाल से वापस आना, भरत कैकयी सवांद, भरत द्वारा कौशल्या भवन में माता से क्षमा याचना, वशिष्ठ जी का भरत को समझना व भरत का राम से मिलने चित्रकुट जाने की हठ, चित्रकुट में राम-भरत मिलाप व चरण पादुका लेकर लौटने तक की लीला का मंचन हुआ।

लीला पश्चात् कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चैयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल आदि सभी पदाधिकारियों ने आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया और प्रभु श्रीराम की आरती एवं चरण वंदना के साथ लीला सम्पन्न हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें