Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors Group की वैश्विक थोक बिक्री दूसरी तिमाही में 11% घटकर हुई 3,04,189 इकाई 

October 8, 2024

Tata Motors Group की वैश्विक थोक बिक्री दूसरी तिमाही में 11% घटकर हुई 3,04,189 इकाई 
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में थोक बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 3,04,189 इकाई रही है। इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के आंकड़े भी शामिल हैं। कंपनी ने बयान में कहा, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,30,753 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत कम है।
इसी तरह, जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री 87,303 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 10 प्रतिशत कम है। कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में जगुआर की थोक बिक्री 5,961 इकाई और लैंड रोवर की थोक बिक्री 81,342 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने कहा, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में उसके सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 86,133 इकाई रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें