- विज्ञापन -

कौन हैं Shagun Parihar ?….. जिसने मुस्लिमों के गढ़ में खिलाया कमल का फूल

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में मुस्लिम बहुल किश्तवाड़ विधानसभा सीट सुर्खियों में रही। इस सीट से भाजपा नेता शगुन परिहार ने जीत हासिल की। मुस्लिम बाहुल्य सीट से भाजपा उम्मीदवार की जीत ने शगुन परिहार को सुर्खियों में ला दिया है। किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार.

- विज्ञापन -

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में मुस्लिम बहुल किश्तवाड़ विधानसभा सीट सुर्खियों में रही। इस सीट से भाजपा नेता शगुन परिहार ने जीत हासिल की। मुस्लिम बाहुल्य सीट से भाजपा उम्मीदवार की जीत ने शगुन परिहार को सुर्खियों में ला दिया है। किश्तवाड़ से भाजपा की शगुन परिहार ने मुस्लिम बहुल सीट पर 29,053 वोट हासिल किए और नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो बार के विधायक सज्जाद अहमद किचलू को हराया, जिन्हें 28,532 वोट मिले। इसके साथ ही शगुन ने 521 वोटों से जीत हासिल की।

कौन हैं शगुन परिहार:-
शगुन परिहार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता हैं। शगुन परिहार ने 08 अक्टूबर 2024 को किश्तवाड़ विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं। शगुन भाजपा के दिग्गज नेता रहे अनिल परिहार की भतीजी हैं। शगुन परिहार पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। परिहार ने एमटेक आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से 2021 में की है। शगुन परिहार के पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार नवंबर 2018 में एक आतंकवादी हमले में मारे गए थे। शगुन परिहार के पिता और चाचा दोनों जिले के भाजपा नेता थे। अनिल परिहार जम्मू कश्मीर भाजपा के सचिव थे। शगुन परिहार ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके ऊपर एक भी आपराधिक केस नहीं है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनकी संपत्ति 92 लाख है।

 

- विज्ञापन -

Latest News