Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

महज दो घंटे में कांग्रेस के हाथ से निकली गेम, सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जीती अपनी-अपनी सीट

October 9, 2024

महज दो घंटे में कांग्रेस के हाथ से निकली गेम, सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जीती अपनी-अपनी सीट

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे चौकाने वाले आए हैं। इस परिणाम के साथ जहां भाजपा ने इतिहास रचने का काम किया है, वहीं कांग्रेस के हाथ से सत्ता आते-आते निकल गई है। हालांकि मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी-सांपला किलोई से अपनी-अपनी सीट जीत ली है, लेकिन मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के महज दो घंटे बाद ही कांग्रेस के हाथ से गेम निकल चुकी थी। शायद यही वजह रही कि मतगणना पूरी होने तक कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटकर रह गई और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई। प्रदेश की कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार भाजपा को 08 सीटें अधिक मिली हैं। कांग्रेस ने भी पिछली बार के मुकाबले 06 सीटों की बढ़त लेकर 37 सीटें हासिल की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें