Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

October 9, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.45 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,758.26 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत चढक़र 25,052.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई। आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,000.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें