Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind vs Ban 2nd T20: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का लिया फैंसला, देखिये दोनों टीमों की प्लेइंग 11

October 9, 2024

Ind vs Ban 2nd T20: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का लिया फैंसला, देखिये दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India vs Bangladesh, IND vs BAN 2nd T20I LIVE cricket score: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा। मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी जो टीम ग्वालियर में उतरी थी, वही इस मैच में बरकरार रखी गई है। भारत ग्वालियर टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। दिल्ली का दंगल जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेना चाहेगी।

भारत अगस्त, 2023 के बाद से कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है। पिछली बार भारत को वेस्टइंडीज ने अपने घर में टी20 सीरीज में हराया था। इसके बाद से भारत ने 7 टी20 सीरीज जीती है और अगर भारत बांग्लादेश को दिल्ली में हरा देता है तो ये उसकी अगस्त 2023 के बाद से 8वीं सीरीज जीत होगी। इस अवधि में भारत ने साउथ अफ्रीका से एक टी20 सीरीज ड्रॉ कराई थी। 

India’s Playing 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Bangladesh Playing 11: परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदय, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें