Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

October 10, 2024

पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

लखनऊ। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में लोग दुखी हैं। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव और ब्रजेश पाठक ने दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पति था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि विश्व के प्रसिद्ध उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। देश के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रतन टाटा जी का आकस्मिक निधन औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा कि विश्व के प्रख्यात उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दु:खद व देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें