Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के CP Gurpreet Singh Bhullar की टीम काे मिली बड़ी कामयाबी, सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी का किया पर्दाफाश

October 10, 2024

अमृतसर के CP Gurpreet Singh Bhullar की टीम काे मिली बड़ी कामयाबी, सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी का किया पर्दाफाश

अमृतसर : अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने जेल वार्डन समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 4.32 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस गिरफ्तारी की पुष्टि की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ ​​आकाश, सतविंदरपाल सिंह उर्फ ​​सत्ती और गुरमेज सिंह के रूप में हुई है। गुरमेज जेल वार्डन है और सेंट्रल जेल, अमृतसर में तैनात है। डीजीपी ने बताया कि गुरमेज जेल में बंद कैदियों को हेरोइन सप्लाई करता था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आकाशदीप सिंह और सतिंदरपाल सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में थे, जो सीमा पार से ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। पेशेवर जांच में तकनीकी सुराग मिले हैं और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें