Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रतन टाटा की विरासत औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी: शाह

October 10, 2024

रतन टाटा की विरासत औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी: शाह

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की विरासत लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

शाह ने गुरूवार को मुंबई में रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। आज शाम वर्ली स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में शाह ने कहा , “ रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी ने दुनियाभर में एक सम्मानित उद्योगपति के रूप में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। रतन टाटा जी का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनकी कटिबद्धता भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे की तरह है। रतन टाटा ने स्वच्छ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह का नेतृत्व किया और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से एक बेहतर समाज बनाने का प्रयास किया। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।”

एक अन्य पोस्ट में शाह ने कहा , “ रतन टाटा जी ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया। वे जब भी रतन टाटा जी से मिले, भारत और इसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने उन्हें चकित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय, रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें