Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुर्व सरकार के समय में हो चुके उद्घटानो व शिलान्यासों का CM Sukhu दूसरी बार कर रहे उद्धघाटन व शिलान्यास: जयराम ठाकुर

October 11, 2024

पुर्व सरकार के समय में हो चुके उद्घटानो व शिलान्यासों का CM Sukhu दूसरी बार कर रहे उद्धघाटन व शिलान्यास: जयराम ठाकुर

करसोग: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आज करसोग में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुँचे थे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सम्बोधन में सुखु सरकार पर जमकर हमला बोला जयराम ठाकुर ने हरियाणा चुनाव को लेकर कहा कि हरियाणा में कॉंग्रेस को करारी हार का कारण हिमाचल में कॉंग्रेस की झूठी गारंटिया ही रही है कॉंग्रेस चुनावों में कहती थी की इस बार भाजपा यमुना पार होगी लेकिन कॉंग्रेस खुद ही पार हो गई । वहीं जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखु पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में संम्पन हुए कार्यो का दूसरी बार उद्घाटन कर अपने नाम की पटिकायें लगा रहे हैं जो कि बहुत ही हास्यपद है

इन दौरान जयराम ठाकुर ने भाजपा सदस्यता अभियान को बढ़ाने के लिए करसोग भाजपा को 18 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया जिसमें से 13 हजार सदस्य बन लिए गए हैं वही कार्यक्रम के दौरान ही पूर्व मुख्यमंत्री ने एक निजी होटल मोहन रजेंसी का विधिवत उद्घाटन भी किया उन्होंने कहा कि करसोग में पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस दृष्टि से रजेंसी के खुलने से करसोग के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और करसोग की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर करसोग के विधायक दीप राज ने बखरोट से सनाराली सड़क को मिली लगभग 32 करोड़ की धनराशि केंद्र से स्वीकृत करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री का आभार जताया । इन मौके पर पूर्व विधायक हीरा लाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुन्दन ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष नेतराम शर्मा सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें