Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amazon MGM Studios , Excel Entertainment और Tiger Baby की मूवी की 68वें BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुई सराहना

October 12, 2024

Amazon MGM Studios , Excel Entertainment और Tiger Baby की मूवी की 68वें BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में हुई सराहना

मुंबई: अमेज़न MGM स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन ने अपनी मच अवेटेड फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ मालेगांव के साथ 68वें BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में सुर्खियां बटोरीं है। TIFF में सफल वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, फिल्म को अब लंदन में खचाखच दर्शकों से बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

ये फिल्म BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में 10 अक्टूबर को व्यू वेस्ट एंड पर स्क्रीन की जा चुकी है। जानी मानी फिल्म मेकर रीमा लगती के द्वारा डायरेक्ट की गई और वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई सुपर बॉयज का मालेगांव एक दिलचस्प और हल्की-फुल्की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो छोटे शहर में रहने वाले के सपनो को दर्शाती है।

ये फिल्म भारत के मालेगांव अनोखी और खूबसूरत फिल्म मेकिंग कल्चर को दिखाती है। ये कहानी उन उत्साहित शौकिया फिल्म मेकर्स के बारे में है, जो अपने छोटे शहर में मजेदार फिल्में बनाने की कोशिश करते हैं। ये समुदाय की भावना, ताकत, और फिल्मों का जिंदगी पर क्या असर होता है, ये दिखती है।

यह फिल्म कड़ी मेहनत, खुद के विकास और फिल्म मेकिंग की खुशी के लिए एक इंस्पायरिंग ट्रिब्यूट है। लंदन में कारपेट स्क्रीनिंग में फिल्म की शानदार टीम थी, जिसमें रितेश सिधवानी, जोया अख्तर, रीमा कागती और आदर्श गौरव शामिल थे। बहुत से इंटरनेशनल हस्तियां, क्रिटिक्स और फिल्म के शौकीन भी मौजूद थे।

BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव को इंसानी जज्बे की असली तस्वीर के लिए बहुत तारीफ मिली है। ये फिल्म ह्यूमर, इमोशन और क्रिएटिविटी के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाती है। BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल नए और अलग तरह की फिल्में दिखाने के लिए मशहूर है, जो दर्शकों को दुनिया भर की क्रिएटिव कहानी से रूबरू कराता है।

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव को लंदन में स्क्रीनिंग के दौरान अच्छी तरह से स्वागत किया गया है, जिसकी कहानी फिल्म मेकिंग और दोस्ती के प्रेरक और रोमांचक कहानी को पेश करती है। फेस्टिवल में मिले पहचान के बाद फिल्म की रिलीज के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा प्रोड्यूस, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का डायरेक्शन रीमा कागती ने किया है और वरुण ग्रोवर ने इसे लिखा है।

इस फिल्म में बेहद टैलेंटेड कास्ट है, जिसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म जनवरी 2025 में भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसके बाद भारत में प्राइम वीडियो पर इसकी स्ट्रीमिंग से पहले ग्लोबल लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होने के साथ दिखाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें