Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाघ के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, गन्ने के खेत मे शव बरामद

December 22, 2024

बाघ के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, गन्ने के खेत मे शव बरामद

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल खवासा वन परिक्षेत्र में आज खेत पर काम करने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार सिवनी जिले सिल्लारी गांव के खेत में कृषि कार्य करने गए किसान सुखराम उइके (55) पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। परिजनों ने जब देखा कि काफी देर हो जाने के बाद सुखराम उइके घर नही पहुंचा तो उसको तलाश किया गया। दिन भर की खोजबीन के बाद खेत से लापता हुए खैररांजी गांव निवासी सुखराम उइके का शव घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में शाम को वन अमले व ग्रामीणों को मिला। शरीर मे गहरे घाव के निशान थे और बाघ ने मृतक किसान के शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था। मौके पर पहुंचे वन अमले और पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें