Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, Jasprit Bumrah होंगे उपकप्तान

October 12, 2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, Jasprit Bumrah होंगे उपकप्तान

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनके अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व भी रखे गए हैं। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं चुना गया।

माना जा रहा है कि बीसीसीआई रोहित शर्मा के बाद बुमराह को टेस्ट टीम के भावी कप्तान के तौर पर देख रही है। टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने इस साल की शुरुआत में सर्जरी कराई थी।

चोट के कारण वह 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वह बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम में थे। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

ट्रैवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रिसिध कृष्णा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें