Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPUA: बिरला आईपीयू की 149वीं सभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

October 12, 2024

IPUA: बिरला आईपीयू की 149वीं सभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 13 से 17 अक्टूबर तक जिनेवा में होने वाली अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की149 वीं सभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार बिरला “अधिक शांतिपूर्ण एवं सतत भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग” विषय पर सभा को संबोधित करेंगे।

वह आईपीयू के संचालन परिषद की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे और सोमवार को जिनेवा में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।इसके अलावा, इस सभा से इतर लोकसभा अध्यक्ष अन्य देशों के अपने समकक्षों से भी मुलाकात करेंगे।

उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश सिंह, दोनों सदनों के महासचिव और संसद सदस्य भी शामिल हैं।आईपीयू में 180 संसद सदस्य और 15 सहयोगी सदस्य शामिल हैं। सदस्यों में चीन, भारत और इंडोनेशिया जैसे बड़े देशों के साथ-साथ काबो वर्डे, सैन मैरिनो और पलाऊ जैसे छोटे देशों के सांसद भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें