Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, समारोह में मोदी भी होंगे शामिल

October 12, 2024

हरियाणा में 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, समारोह में मोदी भी होंगे शामिल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।

सैनी ने शनिवार को जिला कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए कार्य किया है। धरातल पर सरकारी योजनाओं को लागू करते हुए पात्र लाभार्थियों को इसका सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार में फसे हुए हैं। उन्होंने हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में झूठ फैलाकर सत्ता हथियाने का काम किया है, जनता अब समझ चुकी है और लोगों का उन पर से विश्वास उठ चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें