Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतिमा मूर्ति विसर्जन करने गए दो युवक मनवर नदी में डूबे, तलाश जारी

October 13, 2024

प्रतिमा मूर्ति विसर्जन करने गए दो युवक मनवर नदी में डूबे, तलाश जारी

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसजर्न करने के दौरान तीन युवक मनवर नदी में डूब गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो अन्य लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि प्रादेशिक सश कांस्टेबुलरी (पीएसी) की बाढ़ इकाई के जवान मौके पर मौजूद हैं और लापता हुए दोनों युवकों की तलाश जारी है।

मनकापुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) यशवंत राव ने देर रात बताया था कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनवर नदी के पिपरही घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसजर्न करने के लिए गहरे पानी में चले जाने से तीन युवक डूबने लगे थे। एसडीएम ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, लेकिन महुली खोरी निवासी सत्यम विश्वकर्मा (22) और मंजीत गुप्ता (18) का पता नहीं चल सका।

पुलिस क्षेत्रधिकारी आरके सिंह एवं छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हुई, हालांकि रविवार सुबह फिर से युवकों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें