Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 1 की मौत अन्य 4 घायल

October 13, 2024

Road Accident : जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 1 की मौत अन्य 4 घायल

जौनपुर : जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में दंपत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए है। आपको बता दे कि इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरवद कुमार (32) , पत्नी ममता (28) के अलावा अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) , मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) और शोले (20) गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें