Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके में हुआ पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

October 13, 2024

इस इलाके में हुआ पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस्तांबुल: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक युवक ने एक पुलिस अधिकारी को पीछे से चाकू मार दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि चाकू लगने से अधिकारी घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी पर चाकू से किया वार

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय समयानुसार 11 बजे इस्तिकलाल एवेन्यू पर ये घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर सड़क पर खड़े पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

मौके से फरार हुआ आरोपी

बता दे कि इस घटना के तुरंत बाद संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे पास के कासिमपासा इलाके में पकड़ लिया। घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावर सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताया जा रहा है।

एक महीने के भीतर पुलिस पर तीसरा हमला

यह घटना इस्तांबुल में एक महीने के भीतर पुलिस पर तीसरा हमला है। पहला हमला 23 सितंबर को हुआ था। उस समय एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 अक्टूबर को हुई एक अन्य घटना में एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि, गोलीबारी के दौरान सश हमलावर मारा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें