Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : नाबालिग नहीं हैं आरोपी धर्मराज कश्यप, ओसिफिकेशन टेस्ट से हुआ खुलासा

October 14, 2024

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : नाबालिग नहीं हैं आरोपी धर्मराज कश्यप, ओसिफिकेशन टेस्ट से हुआ खुलासा
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आरोपी धर्मराज कश्यप की उम्र का पता लगाने के लिए उसका अस्थि परीक्षण किया जिसमें यह साबित हो गया है कि वह नाबालिग नहीं है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। बाबा सिद्दीकी की उपनगर बांद्रा में शनिवार को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार किया है जबकि गोलीबारी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद उनका एक और साथी फरार है। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के दल ने आरोपियों को एक अदालत में पेश किया जहां धर्मराज कश्यप के वकील ने दावा किया कि वह नाबालिग है।
उन्होंने बताया कि अदालत ने रविवार को कश्यप का अस्थि परीक्षण कराने का आदेश दिया, जिसमें यह साबित हो गया कि वह नाबालिग नहीं है। उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देर शाम को पुणो से 28 वर्षीय प्रवीण लोणकर को गिरफ्तार किया। वह निर्मल नगर में सिद्दीकी पर हुए हमले में शामिल शुभम लोणकर का भाई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश में कशय़प तथा शिवकुमार गौतम को शामिल किया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें